फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   janta curcfew, bajrang punia, cook food in home, sonipat

बजरंग पूनिया ने घर में बनाया खाना तो किसी ने रसोई में पत्नी का हाथ बंटाया

Sun, 22 Mar 2020 05:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
janta curcfew, bajrang punia, cook food in home,  sonipat
सोनीपत के मॉडल टाउन में अपने घर सब्जी बनाते पहलवान बजरंग पूनिया - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू में हर किसी ने पूरा सहयोग किया और घरों से बाहर नहीं निकले। इस दौरान लोगों ने परिवार के साथ समय बिताया और परिवार की सेवा करने में लगे रहे। जहां पहलवान बजरंग पूनिया ने परिवार के लिए खुद खाना बनाया तो समाज सेवा समिति के प्रधान अनिल गुप्ता सीटू ने रसोई में पत्नी का हाथ बंटाते हुए पकवान व खाना बनाने में मदद की। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए परिवार के साथ हवन किया। इनके अलावा भी काफी लोगों ने घरेलू कार्यों में सहयोग किया।
विज्ञापन

पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के साथ ही इसे खत्म करने के लिए जिस मुहिम को शुरू किया गया है, उसमें सभी को सरकार का साथ देना चाहिए। ऐसा करके हम अपनी व परिवार के साथ ही देश के हर नागरिक के स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि जनता कर्फ्यू से यह भी फायदा हुआ है कि हम अपने परिवार के साथ घर में समय बिता रहे हैं, जबकि पहले प्रैक्टिस व भागदौड़ की जिंदगी के कारण इतना समय परिवार के साथ बिताने के लिए नहीं मिलता था। बजरंग पूनिया ने घर में परिवार के लिए खुद खाना भी बनाया। बजरंग कहते है कि जहां इस तरह हम देश को कोरोना वायरस से मुक्त करने के लिए सहयोग कर रहे हैं, वहीं परिवार वाले भी खुश हो रहे है। क्योंकि खाना बनाकर परिवार को खिलाने का मौका भी कभी-कभी मिलता है और यह मौका अब पीएम नरेंद्र मोदी के जनता क का आह्वान करने पर मिला है।
विज्ञापन

समाज सेवा समिति के प्रधान ने रसोई में पत्नी संग बनाए पकौड़े व पनीर की सब्जी
समाज सेवा समिति के प्रधान अनिल गुप्ता सीटू शहर में सबसे ज्यादा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में शामिल होते है और वह समाज के लिए कार्य करते है। इस कारण उनको घर में परिवार के साथ रहने का कम ही समय मिलता है। वह पिछले तीन दिनों से अपनी कार पर बैनर व लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को लगातार कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने में लगे हुए थे। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की अपील को लेकर भी शहर के लोगों को जागरूक करने में जुटे थे। लेकिन वह जनता कफ्र्यू में रविवार को अपने घर के अंदर रहे और पत्नी का रसोई के कार्य में हाथ बंटाया। अनिल गुप्ता सीटू ने रविवार सुबह को पत्नी के साथ रसोई में ब्रेड पकौड़े बनाए तो उसके बाद दोपहर में पनीर की सब्जी बनाने में सहयोग किया। इस तरह से घरेलू कार्य करने में वह लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान ने पर्यावरण शुद्धि के लिए घर में किया हवन
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला भी कई दिन से लगातार शहर के बाजारों में घूमकर व्यापारी नेताओं से जनता कर्फ्यू में सहयोग की अपील करने में लगे हुए थे। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद से वह शहर के सभी बाजारों में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और जनता कर्फ्यू में हर किसी को साथ रहते हुए बाजार पूरी तरह से बंद रखने के लिए कहा गया। इस तरह लगातार कई दिनों से घर से बाहर रहने के बाद वह रविवार को पूरा दिन अपने घर में रहे और परिवार के साथ हवन किया। संजय सिंगला ने बताया कि घर में बैठकर परिवार के साथ 108 गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया गया है, जिससे वातावरण शुद्ध रहे और विश्व में सभी के बेहतर स्वास्थ्य व शांति की कामना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed