फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jammutavi special was cancelled, Amrapali Express arrived two and a half hours late

Sonipat News: जम्मूतवी स्पेशल रद्द रही, आम्रपाली एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची

Tue, 09 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Jammutavi special was cancelled, Amrapali Express arrived two and a half hours late
सोनीपत। पंजाब और जम्मू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व भूस्खलन के चलते ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। रेलवे की ओर से लंबी दूरी की जम्मू मेल, मालवा सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अंबाला स्टेशन या अन्य बीच के स्टेशनों तक ही किया जा रहा है। कई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से सोनीपत के रास्ते जम्मू रूट पर आवागमन करने वाली अप-डाउन ट्रेन जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रही। इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस 2:32 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:57 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:03 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:16 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 37 मिनट, मालवा एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली कई सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से आधे घंटे तक की देरी से चलीं। सोनीपत स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। ऐसे में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने रेल प्रबंधन से ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से करने की मांग की ताकि उनको ट्रेनों में आवागमन करने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े।
रेलवे की ओर से धीरे-धीरे ट्रेनों को समय की पटरी पर लाया जा रहा है। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। ट्रैक पर हालात पूर्ण रूप से सामान्य होने पर सभी ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से किया जाएगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed