फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   jagbir malik will become the aeo

Sonipat News: जगवीर मलिक ने संभाला एईओ खेल का कार्यभार

Tue, 12 Mar 2024 10:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Mar 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
jagbir malik will become the aeo
सोनीपत। गांव भैंसवाल कलां निवासी जगवीर सिंह मलिक को एक बार फिर जिले का सहायक शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ खेल) बनाया गया है। उन्हें मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नवीन गुलिया की मौजूदगी में अपना कार्यभार ग्रहण किया। डीईओ ने उन्हें शुभकामना दीं।
विज्ञापन

एईओ जगवीर मलिक पहले भी जिले में करीब एक दशक तक बतौर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल तैनात रहे हैं। बेहतरीन पहलवान रहे जगवीर मलिक अब एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान 50-55 आयु वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। गत वर्ष कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में चौथी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी रजत व कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर चुके हैं। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के कुश्ती मुकाबले में भी चार बार रजत व कांस्य पदक जीत चुके हैं। कार्यभार संभालने पर जगवीर मलिक को रोहतक मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार, भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, शमशेर पहलवान व भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज नारायण सिंह ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed