फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Irrigation department keeps an eye on those stealing water from canals, imposes duty on employees

Sonipat News: नहरों से पानी चोरी करने वालों पर सिंचाई विभाग की नजर, कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Sun, 21 Jul 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jul 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department keeps an eye on those stealing water from canals, imposes duty on employees
गोहाना। सिंचाई विभाग की तरफ से किसानों की सुविधा के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन टेल तक पानी पहुंचने से पहले ही किसान पाइपों के माध्यम से पानी की चोरी कर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंद किसानों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। जिससे वह पानी चोरी करने वाले किसानों पर नजर रखे और इसकी जानकारी विभाग को दें।
विज्ञापन

धान व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग ने नहरों में पानी छोड़ दिया है। लेकिन पानी की हाे रही चोरी के कारण नहरों के अंतिम छोर तक पानी की पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण ग्रामीणों और पशुओं को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। सिंचाई विभाग की टीम पानी चोरी नहीं करने को लेकर किसानों को जागरूक कर रही है और पानी चोरी के मामलों को रोकने के लिए जुर्माना लगाती है। सरकार ने ऐसे मामलों के निपटारे के लिए सिंचाई थाने भी खोले हैं, लेकिन मामला किसानों से जुड़ा होने के कारण सरकार अधिक सख्ती भी नहीं करती है। वहीं दिन के समय विभाग की अलग टीमें होती हैं और रात के समय अलग टीमें हैं। फिर भी किसान पानी चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन

किसानों की मांग पर नहरों में पानी छोड़ा गया है, लेकिन किसान पानी की चोरी कर रहे हैं। किसानों पर निगरानी रखने के लिए टीमों का गठन किया है। यह टीमें दिन-रात किसानों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed