फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Investigation of questions arising on prison administration in Jagbir murder case

जगबीर हत्याकांड में कारागार प्रशासन पर उठ रहे सवालों की हो रही जांच

Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation of questions arising on prison administration in Jagbir murder case
जिला कारागार में गैंगवार के चलते कैदी जगबीर की हत्या से जेल प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवालों की जांच की जा रही है। मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जेलकर्मियों की भूमिका की जांच के लिए टीम का गठन किया है। वहीं जेल प्रशासन ने भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हत्या करने के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में रविवार सुबह कैदी जगबीर की चम्मच को घिसकर उसे हथियार बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। कैदी जगबीर का सिर चक्की में मारने के साथ ही परना से उसका गला भी घोंटा गया था। उसकी हत्या गैंगवार में की गई थी। जगबीर ने संजय बुटाना की हत्या जगबीर ने न्यायालय परिसर में गोली मारकर की थी। इस मामले में उसको उम्रकैद की सजा हुई थी। जगबीर के दो भाईयों की हत्या उससे पहले संजय बुटाना गैंग के सदस्यों ने की थी। गैंगवार की आशंका के चलते जगबीर को फरीदाबाद जेल में रखा गया था। उसको पैरोल पर आने के दौरान अवैध हथियार में पकड़ा गया था। उसके चलते ही उसको शनिवार शाम को सोनीपत जेल भेजा गया था। इससे पहले उसको चार दिन तक सीआईए ने रिमांड पर ले रखा था। जेल पहुंचते ही जगबीर की हत्या गैंगवार में होने से जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे है। जगबीर हत्याकांड में 14 बंदियों को उसके पास पहुंचने तक की जांच की जा रही है। पूरे मामले में में प्रशासन की भूमिका की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

न्यायिक जांच के साथ पुलिस भी कर रही मामले की जांच
जेल में गैंगवार और हत्या की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। इसमें जेल में सुरक्षा व्यवस्था व जेल अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जाएगी। इसके साथ ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम भी मामले में जांच करेगी। जेल प्रशासन ने भी अपनी विभागीय जांच शुरू की है। इन सभी के केंद्र में गैंगवार में जेल प्रशासन की भूमिका की जांच करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू
जगबीर की हत्या में नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एसएचओ सिटी देवेंद्र सिंह ने नामजद बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एफआईआर के आधार पर न्यायालय में आवेदन किया गया है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद नामजद बंदियों को जेल से लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को इसमें अहम तथ्य हाथ लग सकते हैं।

जिला कारागर में हुई हत्या के मामले में न्यायिक जांच के साथ ही पुलिस ने भी जांच शुरू कर है। इसमें जेल प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट में सामने आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed