फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   About 300 students displayed their talent in speech and painting competitions.

Sonipat News: भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं में करीब 300 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 25 Sep 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
About 300 students displayed their talent in speech and painting competitions.
फोटो: सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत सेवा संकल्प अभि
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया समेत अन्य अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की छात्राओं ने स्वागत गीत से की। इसके बाद कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति और हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा के एकल नृत्य ने कार्यक्रम में समां बांधा।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। मेयर राजीव जैन ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति दायित्व समझने और सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पेंटिंग देख उनका उत्साहवर्धन किया।
कक्षा 1 से 8 वर्ग के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम : मन्नत, ओम पब्लिक स्कूल, खंदराई
द्वितीय : अवी, चाइल्ड केयर इंटरनेशनल स्कूल, गन्नौर
तृतीय : नगमा, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम : दिशु, किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल, खेवड़ा
द्वितीय : मिष्टी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहाना
तृतीय : रिद्धि मलिक, दा वेदिक एरा प्रोग्रेसिव स्कूल
कक्षा 9 से 12 वर्ग के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम : मयंक, प्रयास इंटरनेशनल स्कूल, गन्नौर
द्वितीय : वंश, सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेरना
तृतीय : लक्षिता, गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटिंडू
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम : अमित, सत्यानंद पब्लिक स्कूल, गोहाना
द्वितीय : कृतांश, ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत
तृतीय : किरण, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल

फोटो: सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत सेवा संकल्प अभि

फोटो: सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत सेवा संकल्प अभि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed