फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Interstate vehicle thief arrested with eco van and pistol

अंतरराज्यीय वाहन चोर ईको वैन व पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle thief arrested with eco van and pistol
सीआईए की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को चोरी की ईको वैन व अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वाहन चोरी की 40 से ज्यादा वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। उसके पास से चोरी की गईं पांच ईको वैन, एक सेंट्रो और एक आल्टो कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी गांव गोयना जिला हापुड़ का रहने वाला जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र उर्फ मामा है।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि सीआईए के अनिल कुमार गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि लिवान-राठधना रोड पर एक युवक ईको वैन को बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे काबू कर लिया। वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्तौल व कारतूस मिले। आरोपी की पहचान जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र उर्फ मामा के रूप में हुई। योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि इस ईको वैन को उसने एक सप्ताह पहले दिल्ली के खजूरी खास इलाके से चोरी किया था। अब वह इसको बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसके बताए अनुसार चोरी की पांच ईको वैन, आल्टो व सेंट्रो कार बरामद की है।
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में कर चुका वारदात
वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी की वारदात कर चुका है। वह वाहन चोरी की 40 से ज्यादा वारदात कर चुका है। इसके साथ ही योंगेद्र उर्फ मामा ने बताया कि उसने 2018 में हापुड़ में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके अलावा वह पुलिस से मुठभेड़ के मामले में नामजद रहा है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed