फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspired by politics, the electrician made false allegations: Tirtha Rana

बिजली कर्मी ने राजनीति से प्रेरित होकर लगाए झूठे आरोप : तीर्थ राणा

Fri, 23 Jun 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Inspired by politics, the electrician made false allegations: Tirtha Rana
फोटो 39- बिजली कर्मी के खिलाफ सबूत दिखाते भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य।
गोहाना। भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि बिजलीकर्मी ने राजनीति से प्रेरित होकर उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। यदि 15-20 लोगों ने बिजली कर्मियों की पिटाई की है तो उन्हें चोट भी आई होगी। किसी भी बिजलीकर्मी को चोट नहीं आई है। एक कनिष्ठ अभियंता भाजपा नेताओं के साथ जानबूझकर बदतमीजी करता है। उसके खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी है। मामले की उच्च अधिकारियों की तरफ से जांच की जानी चाहिए, ताकि मामले का पूरा खुलासा हो सके। भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा शुक्रवार को सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ उनके पास कई सबूत हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। भाजपा सरकार कर्मचारियों को काम करने के लिए कहती है न कि काम में बाधा डालती है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी हैं जो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात कर रहे हैं। उनके खिलाफ पार्टी जल्द ही कार्रवाई करेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता और आम लोगों को 24 जून को पानीपत में होने वाली रैली के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने 2 दिन के लिए धरना स्थगित किया
बिजली कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नवीन ने की और संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। नवीन कुमार ने कहा कि जब तक भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं दोपहर करीब 3 बजे राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली और बलराम कौशिक धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद कर्मचारियों ने 2 दिन के लिए धरने को स्थगित कर दिया है।

फोटो 39- बिजली कर्मी के खिलाफ सबूत दिखाते भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य।

फोटो 39- बिजली कर्मी के खिलाफ सबूत दिखाते भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed