फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   inspection in lockdown

डीसी व एसपी लगातार दूसरे दिन खुद सड़कों पर उतरे, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती

Fri, 14 May 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
inspection in lockdown
सोनीपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर अब प्रशासन ने सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। खुद डीसी व एसपी सड़कों पर उतरकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करा रहे हैं। डीसी श्यामलाल पूनिया ने सख्त हिदायत जारी कर दी है कि बिना मूवमेंट पास के घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बिना मास्क के बाहर निकले 407 लोगों के चालान करने के साथ ही 173 वाहन चालकों के चालान भी किए हैं। इतना ही नहीं 11 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बिना कारण बाहर निकले लोगों के साथ दुकानदारों पर भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वीरवार को डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने ग्रामीणों क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ ही रोहट के पास वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान डीसी ने कहा कि लोग लॉकडाउन में भी बिना मूवमेंट पास के अनावश्यक सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि सभी वाहनों के मूवमेंट पास जांचने के बाद ही उसे जाने दें। बिना मूवमेंट पास बाहर निकले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नहीं मिलता तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाए। आपातकाल व अन्य कार्य से यात्रा करने ले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सरल हरियाणा पोर्टल बनाया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति अपना मूवमेंट पास बनवा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के लोग एक साथ हुक्का पीने व बैठक में एक साथ बैठने से परहेज करें। युवा ठीकरी पहरा लगाएं और बाहर के किसी व्यक्ति को गांव में न आने दें।
विज्ञापन

जिम खुला मिला, अभ्यास कर रहे पुलिस कर्मी, फौजी व शिक्षक समेत छह पर मुकदमा
खरखौदा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। थाना प्रभारी विवेक मलिक को वीरवार सुबह सूचना मिली कि सांपला मार्ग पर स्थित जिम को खोला जा रहा है। उन्होंने वहां पहुंचकर जांच की तो जिम संचालक समेत छह लोग मिले। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि छह लोगों में एक युवक पुलिस में, दूसरा फौज में तो तीसरा शिक्षक है। पढ़े-लिखे व समझदार होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा में कराई उठक-बैठक
पुलिस ने डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार के नेतृत्व में वीरवार को खरखौदा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वहां बिना कारण घूम रहे लोगों को पकड़कर उनके कान पकड़वाए और उठक-बैठक भी लगवाई। डीएसपी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। उसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं।
लॉकडाउन में दुकान खोलने व घूमने पर कई नामजद
लॉकडाउन लगा होने और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग दुकान खोल रहे हैं। सिटी थाना में तैनात एएसआई सतीश कुमार की टीम ने गुड़मंडी के पास कपड़े की दुकान खुली मिली। पुलिस ने दुकान मालिक बड़ा बाजार के मनीष कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सिटी थाना के एचसी अनिल कुमार ने बताया कि मिशन चौक पर सिंगला आयरन स्टोर की दुकान खुली मिली। पुलिस ने दुकानदार सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं खरखौदा में बगैर पास के रेहड़ी पर कपड़े बेचने के आरोप में वार्ड 7 निवासी राजू, बगैर पास के सब्जी मंडी के पास अचार बेचने के आरोप में वार्ड 15 निवासी धीरज, दिल्ली मार्ग पर बगैर मास्क लगाए घुमते मिले वार्ड 9 निवासी मिंटू, गोपालपुर मार्ग पर बगैर पास के फल बेचने के आरोप में वार्ड 6 निवासी कैलाश, दिल्ली चौक पर बगैर मास्क लगाए घूमते मिले सिसाना निवासी भूपेंद्र व अनिल, बस स्टेंड के पास बगैर मास्क के घुमते मिले वार्ड 2 निवासी मुकेश, रोहतक मार्ग बाईपास पर बगैर मास्क के घुमते मिले सिसाना निवासी दो युवकों दिनेश व मदन लाल, सोनीपत मार्ग पर घुम रहे वार्ड 6 निवासी संजीव व मटिंडू मार्ग निवासी हरकेश और बाजार में बगैर मास्क लगाए घुम रहे चौलका निवासी मनीष व खटकड़ निवासी प्रवीन के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।

बिना मास्क मिले 407 लोगों के साथ बाहर निकले 173 वाहन चालकों के चालान
लॉकडाउन में बाहर निकलने पर बिना मास्क घुमते मिले 407 व्यक्तियों के चालान किए। साथ ही 173 वाहन चालकों के चालान पुलिस ने किए। नियमों का पालन नहीं करने वाले 11 वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed