Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
INSO's foundation day will be celebrated in Jaipur as Ranghosh: Digvijay Chautala
{"_id":"62dafd91dff2920fa426b7ef","slug":"inso-s-foundation-day-will-be-celebrated-in-jaipur-as-ranghosh-digvijay-chautala-sonipat-news-rtk65308710","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में रणघोष के रूप में मनाया जाएगा इनसो का स्थापना दिवस : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में रणघोष के रूप में मनाया जाएगा इनसो का स्थापना दिवस : दिग्विजय चौटाला
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय चौ
- फोटो : Sonipat
Link Copied
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार 5 अगस्त को इनसो का 20वां स्थापना दिवस रणघोष के रूप में मनाया जाएगा। यह स्थापना दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में मनाया जाएगा। दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को मुरथल रोड स्थित एक रेस्तरां में इनसो के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला ने बैठक में हरियाणा प्रदेश से सम्मेलन में पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन से उन युवाओं को जोड़ें जो संगठन को मजबूती दे सकें। जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने भी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस समारोह को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता इनसो सोनीपत इकाई के अध्यक्ष शुभम नैन ने की। इस दौरान पूर्व युवा प्रभारी सुमित राणा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनिल घणघस, डॉ. जयदीप, जोनी लठवाल, प्रदेश महिला को-ऑर्डिनेटर मंजू जाखड़, सोमबीर सिंह, सुरेश खत्री, अंकुर धामा, विनित सहरावत, कार्यालय सचिव मोंटू दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।