फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Innocent person drank acid after being deceived by soft drink, died

Sonipat News: शीतल पेय के धोखे में मासूम ने पी लिया तेजाब, मौत

Sun, 13 Oct 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Innocent person drank acid after being deceived by soft drink, died
फोटो :34: दिल्ली के नरेला स्थित अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा। स्रोत : परिजन
राई (सोनीपत)। गांव सफियाबाद में नवरात्र पर अष्टमी के दिन पड़ोसी के घर प्रसाद खाने गए बच्चे की शीतल पेय के धोखे में तेजाब पीने से मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान पर पड़ोसी दंपती के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के थाना मंगेरु गंज के गांव फतेपुर निवासी हरिपाल ने कुंडली थाना बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह फिलहाल परिवार सहित सफियाबाद में रहते हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ फैक्टरी में काम पर चले गए। उनके तीन बच्चे घर पर थे। उनके तीनों बच्चे पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले महेंद्र और नीलम के कमरे पर अष्टमी का प्रसाद खाने चले गए। उनको सूचना मिली कि उनके बेटे प्रिंस (6) की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने महेंद्र से बात की तो उसने बताया कि वह उनके बेटे को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लेकर गए हैं। वह अस्पताल में पहुंचे तो उन्हें अपने बेटे के बारे में कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद शाम को साढ़े छह बजे पता चला कि महेंद्र और नीलम उनके बेटे प्रिंस को कमरे पर छोड़ गए हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ कमरे पर पहुंचे। प्रिंस ने बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद वह बेटे को लेकर फिर से नरेला के अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



शीतल पेय की जगह तेजाब पीने का लगा पता

हरिपाल का कहना है कि उन्हें पता चला कि महेंद्र और नीलम ने पानी के जग के पास शीतल पेय की बोतल में तेजाब डालकर रखा था। उनके बेटे प्रिंस ने बोतल में रखे तेजाब को शीतल पेय समझ कर पी लिया। इससे उनके बेटे की मौत हो गई। हरिपाल का आरोप है उनके बेटे की मौत महेंद्र और उसकी पत्नी नीलम की लापरवाही की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर में कराया पोस्टमार्टम

पुलिस के अनुसार नरेला से प्रिंस के शव को परिजनों की मदद से सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ले आए थे। जहां पोस्टमार्टम कराया जाना था। फोरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने के चलते शव को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया। जहां पर शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को लेकर उत्तर प्रदेश चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed