फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Innocent girl dies due to collision with school bus, mother serious

Sonipat News: स्कूल बस की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, मां गंभीर

Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies due to collision with school bus, mother serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। गांव जैनपुर में बड़ी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने आई महिला व उसकी गोद में ली गई डेढ़ साल की बच्ची को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। महिला के पति ने पत्नी व बेटी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर गए डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गांव जैनपुर निवासी राहुल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे वह अपनी साढ़े तीन साल की बेटी नायरा को स्कूल भेजने के लिए गांव के अड्डे के पास जा रहे थे। उनकी बेटी गांव टिकौला स्थित निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। उनकी पत्नी रेशमा भी डेढ़ वर्षीय छोटी बेटी रूही को गोद में लेकर उनके साथ अड्डे पर आ गई। वह स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे कि चालक गांव जैनपुर निवासी अंकुर बस को तेज गति में लेकर आया और उनकी पत्नी व गोद में ली गई छोटी बेटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों मां-बेटी गली में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। वह बेटी और पत्नी दोनों को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वह उन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी बेटी रूही की मौत हो गई। उनकी पत्नी रोशनी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने राहुल के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल पर लगातार टूट रहा दुखों का पहाड़

डेढ़ साल की मासूम बेटी को हादसे में गंवाने वाले राहुल पर लगातार दुखों का पहाड़ टूट रहा है। इससे पहले भी वर्ष 2018 में जब उनका बड़ा बेटा अरमान महज 10 माह का था तो बुखार से उसकी जान चली गई थी। परिवार इस दुख से उभर रहा था कि मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करने वाले राहुल सड़क हादसे में घायल हो गए। लॉकडाउन में उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थी।


पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्कूल बस ने मां-बेटी को टक्कर मार दी है। हादसे में बच्ची की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर है। स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed