{"_id":"6aa9b49af2e7fc6291035a6f","slug":"inmates-at-the-district-jail-learned-yoga-pranayama-and-sudarshan-kriya-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160571-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला कारागार में बंदियों ने सीखी योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला कारागार में बंदियों ने सीखी योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से छह दिवसीय प्रिजन स्मार्ट कोर्स का आयोजन किया गया। 8 से 14 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में बंदियों को योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य बंदियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने के साथ उनके शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार लाना रहा।
संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. अविनाश चोपड़ा ने बंदियों को विभिन्न योग एवं प्राणायाम अभ्यास करवाने के साथ सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और मानसिक शांति बनाए रखने के उपाय भी बताए गए। जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से बंदियों को तनावमुक्त रहने में लाभ मिल सकता है। ऐसे कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक शांति बढ़ाने में सहायक हैं।
उप-अधीक्षक संदीप बघेल ने बंदियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलेगी। सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी।