फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD conducted public outreach in villages and extended invitations for the rally.

Sonipat News: इनेलो ने गांवों में किया जनसंपर्क, रैली का दिया न्योता

Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
INLD conducted public outreach in villages and extended invitations for the rally.
नूंह रैली का न्योता देते इनेलो नेता व कार्यकर्ता।
खरखौदा। इंडियन नेशनल लोकदल ने 27 सितंबर को नूंह मेवात में होने वाले चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह को लेकर शनिवार को खरखौदा हलके के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि नूंह मेवात में होने वाला समारोह ऐतिहासिक होगा और भीड़ के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि खरखौदा हलके से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समारोह में पहुंचेंगे। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि सोनीपत में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। हत्या, डकैती और फिरौती की घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। युवा रोजगार, बुजुर्ग पेंशन और आम जनता महंगाई व मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है। इस दौरान बलवान नंबरदार, देवेंद्र रोहणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed