फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Industrialists will adopt 36 government schools, list ready.

36 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, सूची तैयार

Mon, 14 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Industrialists will adopt 36 government schools, list ready.
लघु सचिवालय में इनोवेशन एंड एजुकेशन काउंसिल की गवर्निंग बॉडी की बैठक लेते डीसी श्यामलाल पूनिया - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को इनोवेशन एंड एजूकेशन काउंसिल की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। इसमें डीसी श्याम लाल पूनिया ने विशेष रूप से जिला पुस्तकालय की समीक्षा की। डीसी श्यामलाल पूनिया ने दोबारा उद्योगपतियों का आह्वान किया कि वह राजकीय स्कूलों को गोद लेें ताकि उनमें इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दी जा सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने 36 विद्यालयों की एक सूची तैयार की है। उन स्कूलों को उद्योगपति गोद लेकर सुधार एवं सुविधाओं के लिए योगदान देंगे।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि पुस्तकालय में विद्यार्थियों व सदस्यों के लिए इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने जिला पुस्तकालय में पाठन सामग्री में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए। पुस्तकालय में रीडिंग हॉल को और बेहतर किया जाए। पुस्तकालय का लाभ विद्यार्थियों व इसके सदस्यों को मिलना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान अंडरट्रेनी आईएएस सलोनी शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) प्रगुण अग्रवाल, उद्योगपति श्रीभगवान गुप्ता, कपिल शर्मा, नवीन गुलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोद लेने के लिए प्रस्तावित 36 सरकारी स्कूल
डीसी श्याम लाल पूनिया के आह्वान पर विभिन्न उद्योगपति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को गोद लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम करेंगे। इसके लिए 36 विद्यालयों की सूची तैयार की गई है, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या अच्छी रहती है। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल गन्नौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दातौली, गन्नौर, बेगा, खेड़ी गुर्जर, सांदल कलां, कैलाना, राजकीय कन्या स्कूल गोहाना, जाखौली, गोहाना मंडी, मदीना, मुरथल अड्डा, मुरथल खरखौदा, फरमाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना, आंवली, गढ़ी उजाले खां, धनाना, कथूरा, फरमाणा, सैदपुर, महमूदपुर, खंदराई, कुंडली, अकबरपुर बारोटा, बीसवां मील राई, खेवड़ा, अटेरना, जाखौली, माडल टाउन, ताजपुर, बैंयापुर लहराड़ा, बड़वासनी, शहजादपुर और असदपुर नांदनौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed