फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Industrialists fleeing after not getting electricity connection

Sonipat News: बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर पलायन कर रहे उद्योगपति

Mon, 03 Feb 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Industrialists fleeing after not getting electricity connection
फोटो 04- सोनीपत के गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बैठक के दौरान मौजूद उद्योगपति। संवाद
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में लंबे समय से बनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होने से उद्योगपति अब पलायन करने लगे हैं। उद्योगपतियों का कहना है कि यहां बिजली निगम की तरफ से न लोड बढ़ाया जा रहा है और ना ही नए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां उद्योग चलाना घाटे का सौदा बनता जा रहा है। यही कारण है कि यहां से आधे दर्जन से अधिक उद्योगपति पलायन कर चुके हैं। जबकि कुछ पलायन करने की योजना बना रहे हैं। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बनी बिजली संबंधी समस्या को देखते हुए औद्योगिक विनिर्माण संघ (इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन) के प्रधान अमित गोयल ने बैठक बुलाई। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के उद्योगपति शामिल हुए। उद्योगपति अमित, नरेंद्र नंदा, सुनील बब्बर, वीरेंद्र जैन, राजेश, विनोद जैन सहित अन्य ने बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आठ महीने से बिजली की समस्या गहराई हुई है। बिना बिजली के उद्योग का संचालन असंभव है। उद्योगपतियों ने कहा कि आठ महीनों से उनकी फैक्टरियों में नई मशीनें आई हुई हैं, लेकिन बिजली निगम की तरफ से लोड नही बढ़ाने के कारण वह आज तक इन मशीनों को चालू तक नहीं कर सके हैं। इससे उनका व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है, उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। उद्योगपतियों ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह कई बार बिजली निगम के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट कर थक चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। ऐसे हालात में यहां उद्योग चलाना संभव नहीं है। यही कारण है कि उद्योगपति यहां से पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सब स्टेशन की क्षमता पड़ने लगी कम
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल व सचिव विरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सब स्टेशन की क्षमता कम पड़ने लगी है। ऐसे में लोड ज्यादा होने से कट लग रहे हैं। बिजली जाने के बाद जनरेटर का प्रयोग होता है, जो उद्योगों के लिए आर्थिक संकट पैदा करता है। क्षेत्र में जो नई फैक्टरियां लग रही हैं, उन्हें बिजली कनेक्शन के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निगम की तरफ से न कनेक्शन दिए जा रहे हैं और ना ही लोड बढ़ाया जा रहा। इससे परेशान कई उद्योगपति पलायन कर चुके हैं और कई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


-
औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संबंधी परेशानियों का समाधान करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है, जिससे सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जा सके। उद्योगों को नए कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की अभी मंजूरी नहीं मिल रही। इस वजह से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नए कनेक्शन व लोड नही बढ़ा पा रहे हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलती है ट्रांसफार्मर व लोड बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सचिन, एसडीओ, सब स्टेशन, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed