फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indrajit from Sonipat topped in traditional Yogasana, Narendra from Hisar got second place.

Sonipat News: परंपरागत योगासन में सोनीपत के इंद्रजीत अव्वल, हिसार के नरेंद्र ने पाया दूसरे स्थान

Sun, 24 Nov 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Nov 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Indrajit from Sonipat topped in traditional Yogasana, Narendra from Hisar got second place.
फोटो 47- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित 5वीं हरियाणा सीनियर योग चैंपि
5वीं हरियाणा सीनियर योग चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने योगासन की विभिन्न गतिविधियों में शानदार कला का प्रदर्शन किया। परंपरागत योगासन में सोनीपत के इंद्रजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं हिसार के नरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन की योग प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के कुलपति एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कहा कि योग न केवल एक खेल या क्रिया है, अपितु यह समाज और खिलाड़ी को आपस में जोड़ने का काम करता है। राष्ट्रीय योग एसोसिएशन की तरफ से मान्यता प्राप्त प्रदेश की योग एसोसिएशन की यह 5वीं चैंपियनशिप है। प्रतियोगिता में सभी 22 जिलों की यूनिट के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हरियाणा योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप आर्य, सचिव सुनील शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
परंपरागत योगासन, पुरुष वर्ग
-सीनियर वर्ग : जींद के चेतन पहले, हिसार के अमित दूसरे, हिसार के सुमित तीसरे, गुरुग्राम के अर्जुन चौथे व गुरुग्राम के जीतन पांचवें स्थान पर रहे।
-सीनियर ए वर्ग : पंचकूला के नसीब खान प्रथम, पंचकूला के ही अवधेश सिंह द्वितीय, पलवल के सतीश कुमार व भिवानी के सुखबीर तृतीय रहे।
-सीनियर बी वर्ग : हिसार के नरेंद्र प्रथम, पंचकूला के हरी शंकर द्वितीय, पंचकूला के बिकाश साहा तृतीय, दादरी के विरेंद्र सिंह चतुर्थ व भिवानी के रवि शंकर पंचम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीनियर सी वर्ग : सोनीपत के इंद्रजीत प्रथम, हिसार के नरेंद्र सिंह द्वितीय व पंचकूला के रमेश कुमार ने तृतीय प्राप्त किया।
--
कलात्मक जोड़ी, पुरुष वर्ग
सीनियर वर्ग (जोड़ी) : अभिषेक व कमल प्रथम, गुरुग्राम के ऋषभ व अर्जुन द्वितीय, पंचकूला के सिद्दू व प्रसाद तृतीय, हिसार के सुमित व राजकुमार चतुर्थ स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग (एकल) : जींद के अभिषेक पहले, गुरुग्राम के अर्जुन दूसरे, गुरुग्राम के कमल तीसरे, गुरुग्राम के जीतन चौथे व हिसार के सुमित पांचवें स्थान पर रहे।

--
लयबद्ध जोड़ी, पुरुष वर्ग
-सीनियर वर्ग : गुरुग्राम के जीतन व ऋषभ ने प्रथम, जींद के रोहित व अभिषेक ने द्वितीय, पंचकूला के सिद्दू व अंकित ने तृतीय और कुरुक्षेत्र के आशु व अंकित की जोड़ी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

फोटो 47- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित 5वीं हरियाणा सीनियर योग चैंपि

फोटो 47- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित 5वीं हरियाणा सीनियर योग चैंपि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed