फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian team of 16 archers selected for Asia Cup Stage-3

Sports: एशिया कप स्टेज-3 के लिए 16 तीरंदाजों की भारतीय टीम का चयन, देखिए सूची

Mon, 14 Nov 2022 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 08:34 PM IST
सार

ट्रायर में 73 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से टीम का चयन किया गया है। प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में होगी। रिकर्व और कंपाउंड की पुरुष व महिला टीमों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Indian team of 16 archers selected for Asia Cup Stage-3
साई में ट्रायल के दौरान निशाना लगाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़(सोनीपत, हरियाणा) में तीरंदाजी एशिया कप स्टेज-3 के लिए ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया। ट्रायल प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। ट्रायल में देशभर के 73 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चुनी गई टीम संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में 20 से 25 दिसंबर तक होने वाले एशिया कप स्टेज-3 में भाग लेगी।

विज्ञापन


साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि बहालगढ़ सेंटर में रिकर्व व कंपाउंड वर्ग में टीमों का चयन किया गया। इसके लिए 12 से 14 नवंबर तक ट्रायल प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रिकर्व पुरुष व महिला और कंपाउंड पुरुष व महिला वर्ग में टॉप चार-चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रिकर्व पुरुष वर्ग 20 व महिला वर्ग में 18 तथा कंपाउंड पुरुष वर्ग में 20 व महिला वर्ग में 15 तीरंदाजों ने भाग लिया। इस दौरान हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह खिलाड़ी हुए चयनित
रिकर्व पुरुष

महाराष्ट्र के पार्थ सुशांत, सर्विसेज के बिशाल चांगमई, झारखंड के मृनाल और हरियाणा के आकाश

रिकर्व महिला
चंडीगढ़ की गुरमेहर कौर, हरियाणा की तिशा पूनिया, मध्य प्रदेश की सान्या ठाकुर और हरियाणा की तमन्ना

कंपाउंड पुरुष
महाराष्ट्र के मानव व ओजस, दिल्ली के प्रियांश और हरियाणा के कुशल

कंपाउंड महिला
महाराष्ट्र की अदिति, दिल्ली की ऐश्वर्या व प्रगति और पंजाब की परनीत कौर 

क्या कहते हैं खिलाड़ी
प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी की गई है। तीन दिन हुए ट्रायल में मेरा चयन हो गया है। प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाऊंगी। -तिशा पूनिया, तीरंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए शानदार तैयारी जारी है। मैं साई में रहकर अभ्यास कर रहा हूं। यूएई में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक लेकर आऊंगा। -पार्थ, तीरंदाज


शारजाह में होने वाले तीरंदाजी एशिया कप स्टेज-3 के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। ओलंपिक और एशियन खेलों की तैयारियों के लिए एशिया कप काफी मददगार होगा। -विवेक कुमार, प्रशिक्षक, तीरंदाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed