फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independent candidate's nephew's car attacked

Sonipat News: निर्दलीय प्रत्याशी के भांजे की गाड़ी पर हमला

Sun, 06 Oct 2024 04:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate's nephew's car attacked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)। घसौली गांव में शनिवार तड़के बूथ के सामने टैंट की व्यवस्था करने गए निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान के तीन भांजों पर अचानक हमला कर दिया गया। मामले को लेकर उनके भांजे ने बड़ी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ओमेक्स सिटी सोनीपत निवासी सचिन हुड्डा ने बताया कि उनके मामा देवेंद्र कादियान गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वह शनिवार तड़के गांवों में बूथों के सामने टैंट की व्यवस्था करने गए थे। उनके साथ उनके भाई अनुज व जतिन भी थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव घसौली में एक पार्टी की ओर से लोगों को वोट देने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं। वह गांव में पहुंचे तो हमें देख कर एक युवक ने उन पर जान से मारने की नियत से हमला किया। उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। वह पीछे हट गए। जिससे ईंट सिर पर नहीं लगी। उसके बाद युवक ने अपने साथियों संग मिलकर लाठी व डंडों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। जिससे उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। युवक खुद को राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी का बेटा बता रहा था। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed