फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independent candidate leveled charges of threatening

निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया धमकी देने का आरोप

Sun, 21 Sep 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
 हलके से चुनाव मैदान में खड़े गांव धांगड़ निवासी निर्दलीय उम्मीदवार मंगल सिंह खरोड़ को एक क्षेत्रीय पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जान से मारने की धमकी देने के बाद शनिवार सुबह मंगल खरोड़ परिवार सहित सदर थाने में शिकायत देने के बाद पार्टी के चुनाव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन


जिसके बाद क्षेत्रीय पार्टी के कार्यकर्ता भी तैश में आ गए और उन्होंने मंगल खरोड़ के परिवार को हटाने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित परिवार वहीं धरने पर बैठा रहा। घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठे परिवार को शांत कराते हुए डीएसपी विजय कुमार के पास ले गए। जिसके बाद डीएसपी ने मामले की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे मंगल खरोड़, कृष्णा देवी, ताराचंद, हंसकौर, बिरखादेवी, भागवती, सरोज, विनोद ने बताया कि क्षेत्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेता के कार्यकर्ता रात नौ बजे उसके घर पर आए चुनाव न लड़ने की धमकी दी और कहा कि यदि चुनाव लड़ा तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को उठवा देंगे। जिसकी शिकायत उसने रात को पुलिस कंट्रोल रूम में भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्टी चुनाव कार्यालय के बाहर जब मंगल खरोड़ का परिवार आकर बैठा तो क्षेत्रीय पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने मंगल खरोड़ के परिवार को हटाने की भी कोशिश की। जिसके बाद धरने पर बैठी महिलाएं भी तैश में आ गईं और वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उलझ गईं।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed