फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independence Day: Police increased security, heavy vehicles stopped from going to Delhi

Independence Day: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, दिल्ली जाने से रोके गए भारी वाहन, होटल व ढाबों को जांचा गया

Wed, 14 Aug 2024 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 10:56 PM IST
सार

वाहनों को गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय फल व सब्जी मंडी व राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में रोका गया। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने वाहनों की अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की है। शाम 6 बजे से ही दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
Independence Day: Police increased security, heavy vehicles stopped from going to Delhi
वाहनों को सोनीपत की तरफ डायवर्ट करने को खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी। गुप्तचर विभाग, आईबी व पुलिस की टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें होटल व ढाबों को जांचा गया। इसके साथ ही बुधवार देर शाम दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोक दिया गया। हाईवे पर जाम की स्थित न बने, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए। पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से वाहनों को बाहरी दिल्ली की तरफ रवाना किया, जहां से उन्हें गंतव्य की तरफ भेजा गया।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। पुलिस ने होटलों में रजिस्टर को चेक किया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि होटल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वह उनके पास ठहरने वाले लोगों की एंट्री रजिस्टर में जरूर करें और बगैर पहचान पत्र किसी को भी होटल का कमरा न दें।
विज्ञापन


पुलिस सड़कों पर रहकर संदिग्ध लोगों की जांच करती रही। उन्होंने कहा कि हर वाहन की गहनता से जांच कर ही आगे जाने दिया जा रहा है। इसके लिए 30 नाके लगाए गए हैं। रात भर पुलिस, राइडर, पीसीआर व डायल-112 की टीम वाहनों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी ने जाम से बचने को पहले ही जारी कर दिया था रूट मैप
दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बुधवार शाम 6 बजे से रोक दिया गया। ऐसे में वाहनों को गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से रूट डायवर्ट कर निकाला गया। पुलिस ने इसके लिए पानीपत पुलिस से भी मदद ली। नेशनल हाईवे से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने से चालक ट्रकों को सड़क किनारे खड़े कर देते थे। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस बार पुलिस आयुक्त ने पहले ही रूट मैप जारी कर दिया था। इसके लिए गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से वाहनों का रूट बदल दिया गया था, जिसका असर भी दिखाई दिया। हाईवे पर जाम की स्थिति दिखाई नहीं दी। भारी वाहनों को हाईवे पर कुंडली बॉर्डर तक जाने ही नहीं दिया गया।

पुलिस ने यहां से निकाले वाहन

  • बड़ी थाना पुलिस ने जीटी रोड गन्नौर फ्लाईओवर के साथ नाका लगाकर पानीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गन्नौर होते हुए खुबडू झाल की तरफ मोड़ दिया।
  • थाना मुरथल पुलिस ने गोहाना बाईपास फ्लाईओवर के साथ नाका लगाकर पानीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया। उन्हें वाया सोनीपत पैरलल नहरों के रास्ते निकाला गया।
  • थाना बहालगढ़ पुलिस ने चौक पर नाका लगाकर यूपी की तरफ से आकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सोनीपत पैरलल नहर के बीच मार्ग से गुजारा।
  • थाना कुंडली पुलिस ने वाहनों को दिल्ली में नहीं जाने दिया। थाना खरखौदा पुलिस ने दिल्ली चौक पर नाका लगाकर वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया। खरखौदा-सांपला रोड से निकाला।


अलग से की पार्किंग की व्यवस्था
पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी जीटी रोड गन्नौर, राजकीय स्कूल हसनपुर के मैदान, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई व एचएसआईआईडीसी कुंडली में पार्किंग की व्यवस्था की।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर व्यापक कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। वाहनों को रोककर जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश से रोक के चलते उनके रूट पहले से ही डायवर्ट कर दिए गए थे। - सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed