फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Including two in the case of rape of teenager Nana Case

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में नाना सहित दो पर केस

Mon, 29 Sep 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 29 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 अपने ननिहाल में रह रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं लड़की का आरोप है कि उसके नाना ने भी समाज में इज्जत की दुहाई देकर उस पर चुप रहने का दबाव बनाया।

जिससे वह शुरुआत में तो चुप रही, लेकिन बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाना के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह फिलहाल अपने ननिहाल में रह रही है। उसका आरोप है कि 20-21 सितंबर की रात को गांव निवासी हरीश उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी फरार हो गया था। लड़की का आरोप है कि जब उसने पूरे मामले से अपने नाना को अवगत कराया तो उन्होंने भी इज्जत की दुहाई देकर चुप रहने को कहा। जिसके चलते शुरुआत में तो वह चुप रही, लेकिन बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी हरीश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed