फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration of drinking water stall in the government school of Kalupur

Sonipat News: कालूपुर के सरकारी स्कूल में प्याऊ का लोकार्पण

Fri, 02 Jan 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of drinking water stall in the government school of Kalupur
फोटो :28: सोनीपत के कालूपुर में प्याऊ का लोकार्पण करते विधायक निखिल मदान। स्रोत प्रवक्ता
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने नववर्ष के पहले दिन वार्ड-16 में कालूपुर गांव के सरकारी स्कूल में पीने के पानी के प्याऊ का लोकार्पण किया। उन्होंने आठ मरला क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि कालूपुर की कई गलियों में सीवर लाइन की हालत जर्जर हो चुकी है जिसके कारण वह अवरुद्ध रहती है। दूषित पानी भरा रहता है। विधायक ने निगम अधिकारियों को सुपर सकर और जेटिंग मशीन लगाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निगम अधिकारियों जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को डालने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने आठ मरला के एकता पार्क में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर लोगों ने सफाई व्यवस्था, पार्क में पेड़ों की कटाई-छंटाई और तारों को ऊपर करवाने की समस्या उनके सामने रखी। इस पर विधायक ने सभी संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निगम पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, सुनीता कालूपुर, कुणाल माधव, कुलदीप ठाकुर, सुशील पाराशर, धीरेंद्र शांडिल्य, मनोज गर्ग, राजकुमार सरदाना, वेद प्रधान व शैलेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed