फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration of 30 Integrated Pack Houses at Village Aterna of Sonipat Haryana

Haryana: प्रगतिशील किसानी के मुरीद हुए केंद्रीय कृषि मंत्री, 500 करोड़ से स्थापित होंगे 100 पैक हाउस

Thu, 17 Nov 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 10:52 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि फसल उत्पादन और बागवानी में हरियाणा आगे है, जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। अटेरना में पैक हाउस की स्थापना एक क्रांतिकारी कदम बताया, इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

विज्ञापन
Inauguration of 30 Integrated Pack Houses at Village Aterna of Sonipat Haryana
गांव अटेरना में पैक हाउस एवं फसल समूह केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र के गांव अटेरना में 30 एकीकृत पैक हाउस का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि फसल उत्पादन और बागवानी में हरियाणा बहुत आगे है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। जिले के प्रगतिशील किसानों के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि हरियाणा के प्रगतिशील किसान पूरे देश के सामने आय बढ़ाने का नायाब उदाहरण पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे किसानों की आय तो बढे़गी ही, साथ ही पैक हाउस की संकल्पना (कॉन्सेप्ट) देश में क्रांति लाएगी। सरकार करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में 100 पैक हाउस स्थापित करेगी। जो किसानों की दशा व दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा खेती में अग्रणी राज्य है। 7- 8 सालों में खेती में नवाचार हुए हैं और किसान व खेती को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने मोटा अनाज खरीद किसानों की मदद की है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से लागू की गई नई योजनाओं के परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि की प्रधानता व प्राथमिकता को केंद्र व हरियाणा सरकार ने स्वीकार किया है। हरियाणा में 30 पैक हाउस एफपीओ के माध्यम से प्रदेशभर में बनाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 100 पैक हाउस नहीं बल्कि 500 पैक हाउस बनाने की बात कही है।

85 फीसदी तक दी जा रही सब्सिडी
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नहरों के बजट को दोगुना कर दिया है। सिंचाई के क्षेत्र में 85 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए पॉन्ड अथॉरिटी बनाई है। इसके साथ खारे पानी के किसानों को झींगा मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया है। जिस जमीन पर पहले किसान सालाना 20 से 30 हजार रुपये आमदनी लेता था, आज झींगा मछली पालन से 20 से 30 लाख रुपये आमदनी ले रहा है।

गन्नौर में स्थापित की जा रही दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर, पैक हाउस स्थापित किए जा रहे हैं। गन्नौर में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी स्थापित की जा रही है, जो 550 एकड़ में होगी। इसे बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। दलाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब हरियाणा के किसानों के उत्पाद अमेरिका व दूसरे देशों में जाएंगे। किसानों की समृद्धि से हरियाणा में समृद्धि आएगी। हरियाणा खेती में नंबर वन था, नंबर वन है और रहेगा।  

100 पैक हाउस किए जाएंगे स्थापित : डॉ. सुमिता मिश्रा
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि हरियाणा में अभी तक 33 पैक हाउस स्थापित किए जा चुके हैं और 35 पैक हाउस स्थापित करने पर काम चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 100 पैक हाउस स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह 500 करोड़ रुपये की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देश पर धरातल पर लागू किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने, जल संरक्षण करने जैसे विषयों पर पहल हो रही है। 


ये रहे मौजूद
इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, कृषि विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह, बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह सैनी, योगेंद्र चौहान, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, अरूण चौहान, विक्रम सिंह, राहुल चौहान, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत, डॉ. नवीन हुड्डा, डॉ. जेके नांदल, डॉ. देवेंद्र कुहाड़ व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed