फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the storm, the dung fell from the roof into the neighbor's house, the elderly were killed with axes

आंधी में छत से पड़ोसी के घर में गिरे उपले, बुजुर्ग की कुल्हाड़ी-डंडों से हत्या

Fri, 04 Jun 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
In the storm, the dung fell from the roof into the neighbor's house, the elderly were killed with axes
शहर के कालूपुर में आंधी में उपले पड़ोसी के घर में गिरने के बाद हुई कहासुनी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में बुजुर्ग के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने दो भाइयों समेत 12 लोगों पर आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालूपुर क्षेत्र में जगदीश व सुरेश के मकान एक साथ हैं। सुरेश के परिवार के लोगों ने गोबर के उपले अपनी छत पर रखे हुए थे। दो दिन पहले आई आंधी में उपले उड़कर जगदीश के घर में गिर गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह उपलों को उठाने नहीं आए तो जगदीश के परिजनों ने इसे लेकर विरोध जताया था। जिस पर बुधवार को मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत किया था। वीरवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसमें जगदीश व सुरेश के परिजन भिड़ गए। सुरेश पक्ष के घर की महिलाओं व युवाओं ने डंडों और धारदार हथियारों से जगदीश पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से जगदीश (60) घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस झगड़े में दूसरे पक्ष का सुरेश भी घायल है। जगदीश के परिजनों का आरोप है कि करीब 15-20 लोगों ने हमला किया है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर जगदीश की पत्नी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कालूपुर में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से दो भाइयों व उनके परिवार के महिलाओं सहित 10-12 लोगों पर आरोप लगाया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed