{"_id":"69e0d5027e68ecfcf30437b9","slug":"in-the-samadhan-camp-insects-in-the-protein-milk-bar-were-shown-to-the-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152514-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समाधान शिविर में एसडीएम को दिखाए प्रोटीन मिल्क बार में लगे कीटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समाधान शिविर में एसडीएम को दिखाए प्रोटीन मिल्क बार में लगे कीटे
Thu, 16 Apr 2026 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के खरखौदा में शिकायतें सुनते एसडीएम अमित कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कार्यालय में समाधान शिविर लगाकर एसडीएम अमित कुमार ने जन समस्याएं सुनीं। वार्ड 2 से महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली प्रोटीन मिल्क बार, मूंगफली व सोयाबीन की बड़ी लेकर पहुंची। उन्होंने एसडीएम को प्रोटीन मिल्क बार में लगे कीड़े दिखाए। एसडीएम ने कहा कि इस मामले की जांच के पहले दी आदेश हो चुके हैं।
इस दौरान लोगों ने शिकायत की कि घरों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। कई दिनों से घरों से कूड़ा सड़ रहा है। इस पर एसडीएम ने नपा सचिव से जवाब तलब किया है। वहीं, शहर में हो रहे गलियों के निर्माण को लेकर भी आपत्ति जताई।
नपा सचिव ने कहा कि नया टेंडर छोड़ा गया है। कंपनी की तरफ से शुक्रवार से कूड़े का उठान शुरू कर दिया जाएगा। पुराने बाजार से ब्राह्मण मोहल्ले की तरफ बनाई जा रही गली के निर्माण में खामियां बरतने और निर्माण सामग्री को गली में ही छोड़ देने का आरोप लगाया गया। सचिव ने ठेकेदार को नोटिस देने की बात कही।
विज्ञापन
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नोटिस देने से काम नहीं चलेगा। मौके पर जाकर जांच की जाए। गांव पिपली में सड़क के किनारे बनाए जा रहे नाले को लेकर परेशानी होने की शिकायत पर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के जेई को मौके पर भेजकर रिपोर्ट देने के लिए कहा।
एसीपी जोगिंद्र शर्मा, तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार, एसडीओ सुदेश कुमार, एसएमओ डाॅ. जितेंद्र रंगा भी मौजूद रहे।