फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the case of gang-rape and murder of minor sisters, the police reached the spot by taking the accused

नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या के मामले में आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस

Thu, 12 Aug 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
In the case of gang-rape and murder of minor sisters, the police reached the spot by taking the accused
दुष्कर्म के आरोपियों को साथ ले जाकर घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने अदालत पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन दोहराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद कर लिया है। जिससे आरोपियों ने दोनों बहनों को कीटनाशक पिलाया था। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार की रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी दो बेटियों व दो बेटों के साथ कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहती है। उसी परिसर में अलग कमरे में बिहार के चार अन्य युवक भी रहते हैं। विधवा 5 अगस्त की रात को कमरे में अपनी 14 व 16 साल की बेटियों के साथ सो रही थी। उसके बेटे दूसरे कमरे में थे। देर रात करीब दो बजे विधवा लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाले चार युवक कमरे में घुस गए थे। उन्होंने महिला व बेटियों का मुंह दबाकर दोनों नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में लड़कियों के चीखने पर पकड़े जाने के डर से उन्हें पास के कमरे से लाकर कीटनाशक पिला दिया था। दोनों लडिक़यों को सुबह अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। आरोपियों की धमकी के चलते महिला ने पहले बेटियों की मौत सर्पदंश से होने की बात कही थी। हालांकि बाद में उसने बताया था कि मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव महागही निवासी अरुण, गांव मुसहेरी निवासी फूलचंद, धयोकली निवासी दुखन पंडित और समस्तीपुर निवासी रामसुहाग ने बताया था कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बेटियों को जहरीला पदार्थ पिलाकर मार दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, एफएसएल ने जुटाए सबूत
मामले में जांच अधिकारी उषा आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां क्राइम सीन को दोहराकर देखा गया। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने देखा कि लड़कियों का कमरा किराए के घर में बाथरूम के निकट था। ऐसे में जब रात को उनकी मां बाथरूम में गई तो आरोपी कमरे में घुस गए थे। आरोपियों ने बताया कि पहले तो वह लड़कियों का मुंह दबाए रहे, लेकिन बाद में जब दुष्कर्म के बाद उन्हें छोड़ा तो वह चिल्लाने लगी। फंसने के डर से पास के कमरे से कीटनाशक लाकर उन्हें पिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कीटनाशक का डिब्बा तूड़े के कमरे से किया बरामद
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कीटनाशक का डिब्बा उसी परिसर में स्थित एक तूड़े के कमरे से बरामद कर लिया है। पुलिस को डिब्बे में कीटनाशक भी मिला है। जिसकी लैब में जांच कराई जाएगी। जिससे यह पुष्टि की जा सके लड़कियों के शरीर में यहीं जहर था।

वर्जन
लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म कर कीटनाशक पिलाकर हत्या करने के आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उनकी निशानदेही पर कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद कर लिया है। मामले में गहनता से सबूत जुटाए जा रहे हैं। जिससे उन्हें सजा दिलाने में मदद मिल सके।
रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed