{"_id":"64c7e85675859ddcb001c708","slug":"in-the-case-of-death-of-mother-and-child-both-the-parties-will-appear-before-the-board-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-3826-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जच्चा-बच्चा की मौत मामले में बोर्ड के समक्ष आज उपस्थित होंगे दोनों पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जच्चा-बच्चा की मौत मामले में बोर्ड के समक्ष आज उपस्थित होंगे दोनों पक्ष
Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती की डिलिवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित बोर्ड ने मंगलवार को दोनों पक्षों के सभी लोगों को उपस्थित होने को कहा है। जिससे जांच को पूरा किया जा सके।
7 जुलाई की रात को वार्ड नंबर 14 निवासी नवीन की पत्नी लक्ष्मी की डिलिवरी होने के बाद बच्चे के साथ उसकी भी मौत हो गई थी। मामले में अगले दिन पीड़ित परिवार की ओर से बच्चे के सिर व चेहरे पर लगे कट के निशान को देखकर पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था। इसके बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बदलाव करने व गठित जांच कमेटी पर भी सवाल उठा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को दोनों पक्षों को जांच पूरी करने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। दोनों पक्षों को अपने पूरे साक्ष्य लेकर आने के कहा गया है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से जांच कमेटी से मांग की गई है कि आरोपी पक्ष से पूछताछ के दौरान वीडियो रिकार्डिंग करवाई जाए, ताकि मामला में कोई संशय न रहे। संवाद