{"_id":"64a5cedd02defd3f420d5f5e","slug":"in-sonipat-mama-and-mami-were-accused-of-continuously-harassing-niece-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: निर्ममता- मामा-मामी भांजी की रात में करते थे पिटाई, ममता- पड़ोसन बेटी की तरह रखने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: निर्ममता- मामा-मामी भांजी की रात में करते थे पिटाई, ममता- पड़ोसन बेटी की तरह रखने के लिए तैयार
Thu, 06 Jul 2023 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:43 AM IST
सार
गांव मलिकपुर की महिला का आरोप है कि झारखंड की किशोरी के साथ ज्यादती हो रही थी। महिला के बयान पर पुलिस ने किशोरी के मामा-मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने किशोरी को अपने साथ रखने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव मलिकपुर में किराये पर रहने वाले मामा-मामी अपनी भांजी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसे भरपेट खाना नहीं दे रहे थे। इतना ही नहीं रात में उसकी पिटाई करते थे। परेशान किशोरी ने इस बारे में पड़ोस में रहने वाली महिला को बताया तो उसने पुलिस को सूचना दी। महिला के बयान पर पुलिस ने किशोरी के मामा-मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने किशोरी को अपने साथ रखने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव मलिकपुर निवासी रीतू ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में झारखंड का परिवार रहता है। उनके साथ उनकी नाबालिग भांजी रहती है। महिला ने बताया कि किशोरी का पिता शराब पीने का आदी है। वह अपनी बेटी को अपने साले के पास छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
किशोरी को उसके मामा-मामी लंबे समय से परेशान कर रहे थे। अब किशोरी कुछ बड़ी हुई तो उसने उसे व अन्य महिलाओं को बताया कि उसके मामा-मामी उस पर अत्याचार कर रहे हैं। उसे भरपेट खाना नहीं देते और रात में उसकी पिटाई करते हैं। वह करीब दो साल से ज्यादा अत्याचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि किशोरी अपनी मर्जी से उसके पास रहना चाहती है। वह उसे अपनी बेटी की तरह रखेगी। महिला का कहना है कि अगर कोई शिकायत होगी तो वह उसकी जिम्मेदार होगी। जब पुलिस कहेगी वह लड़की को लेकर उनके पास आ जाएगी।
अगर लड़की उसे लेकर कोई शिकायत करेगी तो पुलिस उसे उससे अलग कर कहीं भी भेज सकती है। पुलिस ने फिलहाल महिला के बयान पर लड़की के मामा-मामी विकास और मालती के खिलाफ मारपीट, किशोरी को जबरन अपने पास रखने व 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।