फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Sonipat, 200 quintals of wheat was sold at a higher price than the MSP, in Ganaur, Hafed bought

सोनीपत में 200 क्विंटल गेहूं एमएसपी से ज्यादा भाव में बिका, गन्नौर में हैफेड ने खरीदा

Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In Sonipat, 200 quintals of wheat was sold at a higher price than the MSP, in Ganaur, Hafed bought
गन्नौर अनाज मंडी में गेहूं खरीद शुरू करवाते एसडीएम सुरेंद्र दून और मार्केट कमेटी की सचिव आशा रान - फोटो : Sonipat
रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में लगातार दूसरे दिन गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ज्यादा भाव में बिका। सोनीपत मंडी में शनिवार को चार किसानों का 200 क्विंटल गेहूं एमएसपी से अधिक दाम पर बिका। शनिवार को गेहूं की बोली 2031 से लेकर 2041 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची। वहीं शुक्रवार को 2061 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई थी। दूसरी तरफ गन्नौर में रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में शनिवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। अनाज मंडी में एक किसान गेहूं लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद शुरू होने के बाद से लगातार किसानों को एमएसपी से ज्यादा भाव मिल रहा है। सोनीपत में लगातार दूसरे दिन भी किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। वहीं गन्नौर में फसल लेकर आए किसान की फसल को हैफेड की ओर से एसडीएम सुरेंद्र दून व सचिव आशा रानी की मौजूदगी में खरीदा गया। हैफेड ने सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदा। एसडीएम ने कहा कि मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर आढ़तियों को कोई दिक्कत है तो वे उन्हें अवगत करवाएं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद करने के लिए जिला प्रशासन तैयार
एसडीएम शशि वसुंधरा ने कहा कि किसान को मंडियों तथा खरीद केंद्रों में सभी मापदंडों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार ने किसानों के एक-एक दाने की खरीद के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। फसल खरीद के 72 घंटे बाद किसान के खाते में फसल का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed