फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Kabaddi, the girls of Haryana and Uttarakhand registered a spectacular victory.

कबड्डी में हरियाणा व उत्तराखंड की छोरियों ने दर्ज की शानदार जीत

Tue, 29 Mar 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, the girls of Haryana and Uttarakhand registered a spectacular victory.
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ पर खिलाडिय़ों के साथ नगराधीश डॉ. - फोटो : Sonipat
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय (एमएनएसएस), राई में सोमवार को तीन दिवसीय कबड्डी महाकुंभ का आगाज हुआ। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज (अखिल भारतीय नागरिक सेवाएं) कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर के 736 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन महिला वर्ग में हरियाणा व उत्तराखंड ने प्रतिद्वंद्वी टीमों पर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में गोवा, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। नगराधीश डॉ. अनमोल और ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्नल अशोक मोर ने समारोह का शुभारंभ किया। पहले दिन पुरुष वर्ग में उद्घाटन मैच गोवा व गुजरात की टीम के बीच खेला गया। इसमें गोवा की टीम ने गुजरात को 36-27 के अंक से हराया। महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को एकतरफा मुकाबले में 47-10 और छत्तीसगढ़ ने केरल को 28-20 के अंक से हराया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने गुजरात पर 50-10 के अंतर से जीत दर्ज की। केरल ने मध्यप्रदेश को 44-37 व उत्तराखंड ने तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 33-1 से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता 30 मार्च तक खेली जाएगी। इस दौरान सोनिया मोर, पूर्व आईजी सुमन मंजरी, खेल विभाग के उपनिदेशक अर्जुन अवॉर्डी राममेहर सिंह, उपनिदेशक सुनीता खत्री, कन्वीनर कविता व महक सिंह, जिला खेल अधिकारी शर्मिला राठी, डीएसओ मुख्यालय श्रीपाल तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed