फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Dangal, Gamda's wrestler Ankush defeated Udeshipur's wrestler Yudhveer.

Sonipat News: दंगल में गामड़ा के पहलवान अंकुश ने उदेशीपुर के पहलवान युद्धवीर को पटखनी दी

Mon, 18 Mar 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
In Dangal, Gamda's wrestler Ankush defeated Udeshipur's wrestler Yudhveer.
गांव तेवड़ी में दंगल के दौरान पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबला शुरू कराते सामाजिक कार्यकर्ता वी
गन्नौर। गांव तेवड़ी स्थित बाबा हुकमी नाथ डेरे परिसर में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास व दूरदराज से करीब 150 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। गामड़ा के पहलवान अंकुश ने उदेशीपुर के पहलवान युद्धवीर को पटखनी देकर पहला इनाम जीता। मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कादियान ने पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। इससे पहले ग्रामीणों ने वीरेंद्र कादियान का फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डेरा में भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि वीरेंद्र कादियान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले दंगल से ग्रामीण पहलवानों को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने का मौका मिलता है। कुश्ती मिट्टी से जुड़ा खेल है। जो पहलवान जितनी अधिक मेहनत करेगा, उसके खेल में उतना अधिक निखार आएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। इस अवसर पर ओम पहलवान, कृष्ण पहलवान, कुलदीप पहलवान, संदीप मलिक, बलजीत मलिक, राजेंद्र, पालेराम व सुशील मास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed