{"_id":"61b648dac5e59068eb1242f7","slug":"improve-life-by-studying-one-chapter-of-gita-daily-kaushik-sonipat-news-rtk632542729","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना गीता के एक अध्याय का अध्ययन कर जीवन में सुधार लाएं : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना गीता के एक अध्याय का अध्ययन कर जीवन में सुधार लाएं : कौशिक
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव के दौरान लगी औद्योगिक इकाई के स्टॉल पर सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुति दी। सांसद रमेश कौशिक ने समारोह का उद्घाटन करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आधारित प्रदर्शनी व स्टॉल का निरीक्षण किया। सांसद रमेश कौशिक ने एसडीएम शशि वसुंधरा व जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह संग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि महाभारत के युद्ध में परिजनों को अपने सम्मुख देखकर मोहग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस संसार में केवल आत्मा ही अजर-अमर है। सभी लोग संकल्प लें कि वह अच्छा कर्म करेंगे। मनुष्य के साथ केवल अच्छे कर्म ही उसके साथ चलते हैं। गलत कार्य करने वाले व्यक्ति की आत्मा उसे झकझोरती है। किसी व्यक्ति के साथ कुछ भी नहीं जाता, केवल अच्छे कर्म ही साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करें व रोजाना पवित्र ग्रंथ गीता के एक अध्याय का अध्ययन अवश्य करें, ताकि जीवन सुधर सके।
इससे पहले हवन में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरदीप सिंह, गीता महोत्सव की नोडल अधिकारी एवं एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश डॉ. अनमोल, एचसीएस ध्वजा ने आहुति दी। आचार्य वेदनिष्ठ, पर्यावरण मित्र मंडली के संयोजक देवेंद्र सूरा, मोहित, पवन ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। प्रदर्शनी स्थल पर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा 8 और विभिन्न विभागों द्वारा 22 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी को लोगों तक पहुंचाया गया। प्रदर्शनी स्थल पर फास्ट फूड, पिज्जा शॉपी व जलेबी लजीज व्यंजन भी लोगों के लिए उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
गीता सार पर आधारित एवं हरियाणवी संस्कृति की झलक बिखेरते सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सूचीबद्ध कलाकार अशोक गुड्डू एवं दिलावर कौशिक की सांस्कृतिक टीमों ने प्रस्तुतियां देकर लोगों की तालियां बटोरीं। प्रस्तुतियों में शिव स्तुति, फाग नृत्य, समूह नृत्य, सूफी व लोक गायन शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के अलावा शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा। मंच संचालन डॉ. सुभाष सिसौदिया ने किया।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, तहसीलदार मनोज अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला, उप जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान व नीतू दहिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. ऋतु गिल, मोहन सिंह मनोचा, रविंद्र सरोहा, ऊषा भंडारी, सतपाल अहलावत, रविंद्र शर्मा, सुषमा दहिया, विभा, प्रवीण जैन, सुमन, पूर्व प्राचार्य संतोष राठी आदि उपस्थित रहे।

सुभाष स्टेडियम में जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान राजस्थानी नृत्य करतीं अकबरपुर बारोट?- फोटो : Sonipat