Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Immoral Act Committed Against Animals; Accused Apprehended Based on CCTV Footage

Sonipat News: पशुओं संग किया अनैतिक कृत्य, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू

Tue, 21 Apr 2026 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Immoral Act Committed Against Animals; Accused Apprehended Based on CCTV Footage
खरखौदा। गांव मंडौरा में गाय व भैंस के साथ अनैतिक कार्य करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश कुमार ने थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह अपने प्लॉट में गाय व भैंस पालता है। पिछले कुछ समय से उसे संदेह था कि रात में कोई व्यक्ति पशुओं के साथ गलत हरकत कर रहा है। आशंका के चलते उन्होंने प्लॉट में सीसीटीवी लगवा दिए व कनेक्शन मोबाइल में ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार रात को वह एक शादी में गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे जब उन्होंने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखी तो उनका पड़ोसी मंजीत पशुओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया। उन्होंने अपने बेटे रमन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी दीवार कूदकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर गिरने के बाद उसे काबू कर लिया गया। बाद में गोसेवक दल की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed