{"_id":"6609cdd142dc50b07f017274","slug":"illegal-sale-of-liquor-will-not-be-allowed-administration-is-ready-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116031-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नहीं होने दी जाएगी शराब की अवैध बिक्री, प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नहीं होने दी जाएगी शराब की अवैध बिक्री, प्रशासन मुस्तैद
Mon, 01 Apr 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि शराब की बिक्री पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कहीं पर शराब की अवैध बिक्री पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि शराब की अवैध आपूर्ति रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की तरफ से भी शराब के वैध वैंडर व उनके स्टॉक की निरंतर जांच की जाएगी। शराब को अवैध रूप से लाकर या नकली शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन कड़ी नजर रखे। उपायुक्त ने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर जांच के लिए पुलिस की आवश्यकता है तो उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित मतदान केंद्रों का मौका मुआयना करें। किसी केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट करवाना है तो तुरंत रिपोर्ट दें, ताकि समय पर उस मतदान केंद्र को शिफ्ट किया जा सके।
बिजली, पानी, शौचालय के साथ अन्य सुविधाएं हों
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं। अगर कहीं कमी है तो उसे पूरा करवाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें अवैध शराब की बिक्री या नकली शराब बनाने का पता चलता है तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
अभियान चलाकर करें जागरूक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में मतदान फीसदी बढ़ाने हेतु लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाएं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग कर सके। उन्होंने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि 25 मई को लोकतंत्र के पर्व में सभी हिस्सा लें और अपने मत का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।
यह रहे मौजूद
वीसी में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम गोहाना विवेक आर्य, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, एडीआईओ विजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।