फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal parking in front of the hospital is increasing the number of patients suffering.

Sonipat News: अस्पताल के सामने अवैध पार्किंग बढ़ा रही मरीजों की बीमारी

Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking in front of the hospital is increasing the number of patients suffering.
फोटो : 19 : सोनीपत के गन्नौर में उपमंडल अस्पताल के सामने अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन। पाठक
गन्नौर। उपमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां मरीजों की बीमारी बढ़ा रही हैं। एंबुलेंस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के गेट के सामने कार, बाइक और ऑटो खड़े रहते हैं। इससे एंबुलेंस फंस जाती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अवैध पार्किंग पर कार्रवाई नहीं होती। आपात स्थिति में भी एंबुलेंस को अस्पताल परिसर तक पहुंचने में देरी होती है। उपचार के लिए आए सुरेंद्र, सुरजीत, महेंद्र ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ आने वाली सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी करके चालक घर चले जाते हैं।
विज्ञापन

कई बार केंद्र के कर्मचारियों भी लोगों को गली में कार खड़ी करने से मना कर चुके हैं मगर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीना आनंद ने पूर्व में एसडीएम प्रवेश कादियान के समक्ष इस समस्या को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने तत्कालीन थाना प्रभारी को अवैध पार्किंग हटाने और नियम तोड़ने वालों के चालान के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed