फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ignoring... potholes on ROB, drivers troubled

Sonipat News: अनदेखी... आरओबी पर बने गड्ढे, वाहन चालक परेशान

Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ignoring... potholes on ROB, drivers troubled
फोटो 10: सोनीपत में रोहतक रोड आरओबी पर गड्ढे की वजह से जाम में लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : samvad
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग और रेलवे विभाग की अनदेखी के कारण रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क उखड़ने के कारण सरिये दिखाई देने लगे हैं। गड्ढों के चलते वाहन चालकों के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2014 में आरओबी का निर्माण शुरू किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 11 फरवरी 2017 को इसे जनता को समर्पित कर दिया था। आरओबी के निर्माण करीब 28 करोड़ रुपये की लागत आई थी।
विज्ञापन

रोहतक रोड ओवरब्रिज खरखौदा की ओर से आवागमन करने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से रोजाना करीब 10 हजार भारी वाहन आवागमन करते हैं। दिनभर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज के पुराने हिस्से को वर्ष 1992 और नए हिस्से को वर्ष 2014-2017 के दौरान बनाया था। वहीं, रेलवे ने मार्च 2023 में पुराने आरओबी की मरम्मत करवाई थी। उस समय रेलवे ने मुख्यालय पत्र लिखकर आईआईटी रुड़की से सर्वे कराया था।
सर्वे में आईआईटी टीम ने निरीक्षण के दौरान पुराने आरओबी से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के संकेत दिए थे। एक माह से पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को चार पहिया वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर रखा है।
रोहतक रोड स्थित दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर नए आरओबी से हजारों वाहनों की लगातार आवाजाही हो रही है। प्रशासन की अनदेखी के कारण आरओबी पर गड्ढे बन रहे हैं। प्रशासन की ओर से आरओबी की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़क पर इतने चौड़े गड्ढे हो गए हैं कि सरिये भी दिखाई दे रहे हैं। सरियों के ऊपर से वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। चालकों को सरिये की वजह से वाहनों के टायर फटने का डर बना रहता है।
वाहन चालकों की सुविधा के लिए रोहतक रोड आरओबी के दूसरे हिस्सा का निर्माण किया था। प्रशासन की अनदेखी की वजह से रेलवे ओवरब्रिज पर गड्ढे बन रहे है। थोड़ी सी बारिश होने के बाद गड्ढे और गहरे हो रहे हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आरओबी की हालत और भी खराब हो जाएगी।
---
- रेलवे के अधिकार क्षेत्र में रोहतक रोड पर बने नए आरओबी पर गड्ढे बन रहे हैं। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने रेल अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अब गड्ढे भरने का काम रेलवे की तरफ से किया जाना है। - दिलबाग मेहरा, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग।



- रोहतक रोड के नए आरओबी पर बन रहे गड्ढों का मामला संज्ञान में है। जल्द ही आरओबी पर बने गड्ढों को भरवाया जाएगा। इसको लेकर संबंधित रेल अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed