फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If your name is not included in the voter list, get it included: DC

मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं तो नाम शामिल करवाएं : डीसी

Thu, 22 Feb 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Feb 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
If your name is not included in the voter list, get it included: DC
रेवाड़ी। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय रेवाड़ी, सीईओ हरियाणा और भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि यदि किसी नागरिक ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करवाया है तो वह ऑनलाइन फॉर्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है। यदि मतदाता सूची में नाम गलत है या अन्य गलती है तो फाॅर्म आठ भरना होगा और यदि किसी मतदाता का निधन हो चुका है और नाम मतदाता सूची हटवाना है तो फार्म सात भरकर नाम कटवाया जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा मौजूद है। उन्होंने बताया कि मतदाता वोटर डॉट इसीआईडॉट जीओवीडॉट इन वेबसाइट पर या वोटर हेल्पलाइन ऐप अपने स्मार्ट मोबाइल में डाउनलोड कर मतादाता सूची में नाम शामिल, शुद्धिकरण और वोट हटवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला में हैं 7 लाख, 17 हजार 691 मतदाता : राहुल हुड्डा

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया गया था। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। राजनीतिक पार्टियों को जागरूकता अभियान में भागीदार बनाया गया। इस प्रक्रिया में जिलेभर में नए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि यदि अभी भी किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो उक्त नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रेवाड़ी जिले में 7 लाख, 17 हजार 691 मतदाता हैं। इनमें 3 लाख 74 हजार 867 पुरुष, 3 लाख 42 हजार 824 महिला व 5 थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 1000 की जनसंख्या में 679 नागरिक मतदाता हैं। जिला में कुल 781 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed