{"_id":"6206b7dbcd96564abf763b39","slug":"if-the-road-was-not-built-the-villagers-said-by-playing-the-drum-wake-up-now-sir-sonipat-news-rtk6381535117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनी तो ढोल बजाकर बोले ग्रामीण-अब तो जागो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनी तो ढोल बजाकर बोले ग्रामीण-अब तो जागो साहब
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में ग्रामीणों के साथ ढोल बजाकर प्रदर्शन करते पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वा?
- फोटो : Sonipat
ग्रामीण क्षेत्र में टूटकर बिखर चुकी सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने से खफा लोगों ने पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के एसई कार्यालय के बाहर ढोल बजाया और बोले - अब तो जाग जाओ साहब। उन्होंने कहा कि जिलेभर में सड़कों की हालत खराब हो रही है। सड़कों पर कई फुट गड्ढे बनने के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण न होने से लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष है।
संजय बड़वासनियां ने कहा कि जिले में लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित है। अधिकारी जनता की सुनवाई नहीं कर रहे, जिसके कारण लोगों का सरकार व प्रशासन से विश्वास उठ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने 19 जनवरी को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के गेट पर धरना दिया था। उस समय एक्सईएन पंकज गौड़ ने जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद सड़कों पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा टूटी सड़कों से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
...तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि सरकार की ओर से जल्द टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जानी चाहिए, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसके बाद एक्सईएन आदित्य देशवाल ने जल्द सड़कों का निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान तिहाड़ कलां के पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार, युधिष्ठिर, रितेश, राहुल शर्मा, अंकित शर्मा, राजबीर, जगपाल, मोहन, दिनेश, केहर सिंह, राजसिंह, सूरजभान, जयबीर, रमेश, राजेंद्र, सतबीर, जगबीर, रोहित, मोनू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।