{"_id":"6920ccdec9bc685ced0f2a8e","slug":"if-no-action-is-taken-within-two-days-we-will-block-the-roads-again-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145640-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो दिन में कार्रवाई न हुई तो फिर करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो दिन में कार्रवाई न हुई तो फिर करेंगे चक्का जाम
Sat, 22 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोडवेज बस के परिचालक राजेश के साथ मारपीट करने पर पेट्रोल पंप संचालिका पर कार्रवाई न होने पर रोडवेज कर्मी आक्रोशित हैं। रोडवेज कर्मियों ने प्रशासन को 23 नवंबर तक अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा चक्का जाम कर दिया जाएगा।
मंगलवार को गोहाना सब डिपो की बस चंढीगढ़ से गोहाना आ रही थी। बस में एक महिला और उसका तीन साल का बेटा सवार थे। पानीपत के पास बच्चे को पेशाब की तलब लगी तो उसकी मां ने परिचालक राजेश से बस रोकने को कहा।
परिचालक पानीपत में चीनी मिल के निकट एक पेट्रोल पंप पर बस रुकवा दी थी। बच्चे ने पंप पर पार्क के निकट खुले में पेशाब कर दिया। इस पर पंप संचालिका भडक़ गई थी। विवाद बढऩे पर पंप संचालिका ने परिचालक को निलंबित कराने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
वहां से परिचालक व चालक बस लेकर गोहाना पहुंच गए थे। कर्मचारी नेता अशोक पांचाल के अनुसार अधिकारियों के कहने पर अगले दिन परिचालक व अन्य कर्मी पंप पर मामला निपटने गए।
आरोप है कि वहां पर पंप संचालिका ने परिचालक से मारपीट की। इसके विरोध में गुरुवार को गोहाना में रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया था। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और कार्रवाई की मांग की। 23 नवंबर तक कार्रवाई न होने पर फिर से चक्का जाम कर दिया जाएगा।