फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If MLA's son has to pay money, then how will corruption end: Rajkumar Saini

विधायक के बेटे को ही पैसे देने पड़ रहे हैं तो भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा : राजकुमार सैनी

Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
If MLA's son has to pay money, then how will corruption end: Rajkumar Saini
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Sonipat
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का पांचवां स्थापना दिवस शुक्रवार को शहर के एक निजी गार्डन में मनाया गया। पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विधायक के बेटे को ही पैसे देन पड़ रहे हैं तो भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जहां नंबर वन बन रहे थे, वहीं अब सीबीआई छापे मारकर मामले दर्ज कर रही है। सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी आदमपुर में उप चुनाव लड़ेगी। योग्य उम्मीदवार मिलते ही चुनाव का बिगुल बजा दिया जाएगा। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाने का निर्णय लिया है। उनकी पार्टी का लक्ष्य भेदभाव को समाप्त करना है। राजकुमार सैनी ने कहा कि देश में जीडीपी के गिरने का रोना रोया जा रहा है। यदि बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा तो वे स्वयं ही देश की जीडीपी को ऊपर ले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए स्कूलों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। स्कूलों को तेजी से घटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को मूर्ख बना रही है। जब विधायक के बेटे को ही इंस्पेक्टर लगने के लिए 49 लाख रुपये देने पड़ रहे हैं तो भ्रष्टाचार कैसे कम हुआ। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार सैनी ने कहा कि सरकारों ने बड़े पदों पर हमेशा पिछड़े वर्ग की अनदेखी की है। इस समय प्रदेश के 40 विश्वविद्यालयों में कोई भी कुलपति या प्रोफेसर पिछड़े वर्ग से नहीं है। केवल 10 से 20 अस्थाई प्रोफेसर हैं। देश में 20 उच्च न्यायालय व एक सर्वोच्च न्यायालय है। जिसमें कोई भी ओबीसी जज नहीं है। इसके अलावा जिन प्रदेशों में पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री हैं, उन्हें ईडी व सीबीआई का डर दिखाया जाता है।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी व अन्य का बड़ी माला से ?

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी व अन्य का बड़ी माला से ?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed