{"_id":"6a8cb14c1c8df3f8720c86b6","slug":"if-anyone-can-produce-evidence-against-the-mp-i-will-retire-from-politics-sonipat-news-c-195-1-nnl1001-139091-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सांसद के खिलाफ कोई प्रमाण दिखा दे तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सांसद के खिलाफ कोई प्रमाण दिखा दे तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
विज्ञापन
झज्जर। बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर स्पष्ट चुनौती दी है। कहा यदि किसी के पास ऐसा कोई प्रमाण है जिसमें दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताया हो तो वह प्रमाण देश और प्रदेश की जनता के सामने प्रस्तुत किया जाए। यदि ऐसा प्रमाण सामने आता है तो वह उसी दिन राजनीति से संन्यास लेने के लिए तैयार हैं।
विधायक ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन वरिष्ठ नेताओं की आयु, अनुभव और राजनीतिक गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना पूरा जीवन हरियाणा और प्रदेश की जनता की सेवा में लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जेजेपी और इनेलो के नेता लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे हरियाणा की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और जनाधार से परिचित हैं।
वत्स ने दुष्यंत चौटाला को स्व. देवीलाल की राजनीतिक विरासत की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जेजेपी के दस विधायक थे लेकिन अब एक भी विधायक नहीं है। अभय चौटाला को वरिष्ठ नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि “इसको देख लूंगा, उसको देख लूंगा” जैसी भाषा परिपक्व राजनीति का परिचायक नहीं है।