फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If alcohol will be distributed to boycott elections

चुनाव में बांटी शराब तो होगा बहिष्कार

Sun, 02 Mar 2014 10:32 PM IST
गोहाना
गोहाना Updated Sun, 02 Mar 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
If alcohol will be distributed to boycott elections
गांव छिछड़ाना स्थित गठवाला खाप के चबूतरे पर रविवार को गठवाला (मलिक) खाप का वार्षिक महाधिवेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वजातीय सर्वखाप की महापंचायत हुई।
विज्ञापन


इसमें तय किया गया कि अगर गांव में शराब का ठेका खोला जाता है तो सरकार को गांव की महिलाओं से बहुमत का प्रस्ताव अनिवार्र्य रूप से लेना होगा। चुनाव के समय गांव में शराब न बांटी जाए अगर ऐसा हुआ तो उम्मीदवार का सामाजिक बहिष्कार करने का अहम प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन


महाधिवेशन में खाप ने फैसला लिया कि किसी भी खाप प्रतिनिधि को अगर चुनाव लड़ना है तो उसे पहले अपने पद से  इस्तीफा देना होगा।

यह प्रस्ताव भी हुए पास
सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत ने गांव में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों द्वारा स्कूल समय में मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने कर बात कही।

इसके अलावा लिंग जांच करने वाले चिकित्सक और गर्भपात करवाने वाले पति-पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज करने, किसानों की मांगों के अनुरूप स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तुरंत लागू करने, मुजफ्फरनगर में हुए दंगों की सीबीआई से जांच करवाने और जब तक जांच न हो कोई भी गिरफ्तारी न करने के संबंध में प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में यह रखी मांगें
महापंचायत में पहुंचे लोगों ने सरकार से विवाह संबंधित उत्पन्न होने वाले विवादों और ऑनर किलिंग को रोकने के लिए हिंदू मैरिज एक्ट और विवाह रजिस्ट्रेशन एक्ट में संशोधन करने की मांग की।

शादी के पंजीकरण के लिए गांव के सरपंच और नंबरदार से यह प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य किए जाए कि शादी यथानियम परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई है। पंचायत में कहा कि कोई भी खाप अध्यक्ष चुनाव प्रचार में हिस्सा न लें। अगर राजनेता खाप प्रधान का इस्तेमाल करेगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

महापंचायत में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और समाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। महाअधिवेशन में अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मलिक ने की।

इस मौके पर गठवाला खाप के संरक्षक डॉ. वीर सिंह मलिक, स्वामी कर्मपाल, गठवाला खाप के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मलिक, सुरेंद्र दहिया, रणधीर सरोहा, राजेंद्र खत्री, राजस्थान से मास्टर बनवारी, दिल्ली सत्यवीर मलिक, यूपी से विजयपाल, मेहर सिंह दहिया, मांगेराम, कर्नल मेहर सिंह दहिया, समुंद्र मलिक, रामरूप मदीना, अशोक मदीना, अजमेर पहलवान, बिजेंद्र कमांडी, मंजीत मलिक, सत्यवीर आर्य, कुलदीप मलिक, रामरूप मलिक, रामकुमार मलिक, धूप सिंह, मास्टर राजेंद्र मलिक, सतपाल, रामपाल, रामपत, दिलबाग आदि मौजूद रहे।


गठवाला खाप के अधिवेशन और सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में महिलाओं की भी भागेदारी रही। इस मौके पर रामकुमार मलिक को गठवाला खाप का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed