{"_id":"666a61d1eeb126789508853a","slug":"husband-of-block-committee-member-climbed-mobile-tower-with-tricolour-in-sonipat-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दूषित पानी की निकासी नहीं, विरोध में मोबाइल टावर पर तिरंगा लेकर चढ़ा ब्लॉक समिति सदस्य का पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: दूषित पानी की निकासी नहीं, विरोध में मोबाइल टावर पर तिरंगा लेकर चढ़ा ब्लॉक समिति सदस्य का पति
Thu, 13 Jun 2024 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:34 AM IST
सार
वार्ड नंबर 22 ब्लॉक समिति सदस्य प्रवीन का कहना है कि गांव में दूषित पानी के लिए बनाया गया जोहड़ ओवरफ्लो हो चुका है। इसकी सफाई न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और दूषित पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बह रहा है। इस बारे में बार-बार अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव मकीनपुर में दूषित पानी की निकासी ने होने से परेशान ब्लॉक समिति सदस्य के पति ने अनोखा विरोध किया। बार-बार अधिकारियों से मिलने के बाद भी जब गांव में दूषित पानी के निकासी का समाधान नहीं हुआ तो गांव से वार्ड नंबर 22 की ब्लॉक समिति सदस्य प्रवीन का पति राजेश मोबाइल टावर पर चढ़ गया। राजेश मोबाइल टावर पर तिरंगा लेकर चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 22 ब्लॉक समिति सदस्य प्रवीन का कहना है कि गांव में दूषित पानी के लिए बनाया गया जोहड़ ओवरफ्लो हो चुका है। इसकी सफाई न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और दूषित पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बह रहा है। इस बारे में बार-बार अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। प्रवीन का कहना है कि वह अपने पति के साथ है। समाधान न होने तक उनका पति टावर से नीचे नहीं उतरेगा। वहीं बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन