फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Humidity increases the problem, waiting for the first rain of monsoon

Sonipat News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, मानसून की पहली बारिश का इंतजार

Fri, 28 Jun 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Humidity increases the problem, waiting for the first rain of monsoon
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी बादल, कभी तेज धूप तो कभी तेज हवा, दिन भर यही दौर चलता रहता है। फिलहाल राहत के लिए मानसून की पहली बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अभी यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 29 जून तक बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से राहत मिलने की आस है। मानसून की पहली बारिश से तापमान में भी कमी आना संभावित है। फिलहाल बारिश नहीं होने से उमस बनी हुई है। इस कारण लोग परेशान हैं। बारिश के बाद ही गर्मी व उमस से राहत की आस है।
विज्ञापन

दो माह से झुलसा रही है गर्मी
गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले दो माह से झुलसाती गर्मी ने नौतपा की शुरुआत से ही रिकॉर्ड तपाया है। नौपता व इसके बाद भी तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना रहा। यह अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। आग बरसाती गर्मी लोगों की परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में 29 जून को बादल दाने व हवाओं और गरज-चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 30 जून से 2 जुलाई तक मॉनसून की पहली बारिश आनी है। यह बारिश राहत देने वाली साबित होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है।
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed