फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Huge fire in tyre factory, 10 vehicles brought it under control in 16 hours

Sonipat News: टायर फैक्टरी में भीषण आग, 16 घंटे में 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 13 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Huge fire in tyre factory, 10 vehicles brought it under control in 16 hours
फोटो 10: सोनीपत के गांव रामनगर के पास फैक्टरी में लगी आग के दौरान टायरों के स्क्रैप को निकालता
सोनीपत। गांव रामनगर के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 16 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। टायरों के स्क्रैप के चलते दमकल कर्मियों को फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव रामनगर-धतूरी रोड स्थित फैक्टरी में पुराने टायरों में से तेल निकालने का काम किया जाता है। मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। टायर के अवशेषों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। वहां काम कर रहे श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। श्रमिकों ने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर व कुंडली से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां बुलाई गई। देर रात से ही फैक्टरी में लगी आग को बुझाने का काम जारी है, लेकिन बुधवार दोपहर ढाई बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों का कहना था कि फैक्टरी में रखा स्क्रैप अधिक है जो आग पर काबू पाने में बाधा आ रही थी। आग काबू पाने के कुछ देर बाद फिर धधक रही थी।
विज्ञापन


आग लगने से गिरा फैक्टरी का शेड
आग लगने की वजह से फैक्टरी का टीन शेड भी गिर गया। फैक्टरी के भवन में भी कई जगह दरारें आ गई हैं। वहीं आसपास पानी का उचित प्रबंध न होने के कारण दमकल कर्मियों को परेशानी हुई। दमकल गाड़ियां पानी के लिए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र तक चक्कर लगाती रही। गाड़ियों ने पानी लाने के लिए करीब 70 से ज्यादा चक्कर लगाए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी परिसर में पड़े स्क्रैप व मुरथल विश्वविद्यालय में घास में लगी आग

गन्नौर रोड पर गांव कामी के पास देर रात शहद फैक्टरी परिसर में पड़े स्क्रैप में अचानक आग लग गई। फैक्टरी की तरफ से मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर सेक्टर-23 दमकल केंद्र से टीम पहुंची और दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में उगी घास में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-23 स्थित दमकल केंद्र से मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों के जरिए आग काबू पाया जा सका।


-
रामनगर के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर फैक्टरी में आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक टायरों के जलने की बदबू आ रही थी। आग की लपटों से दूर तक धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। फैक्टरी में आग लगने के बाद कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं लग पाया है। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, गन्नौर व कुंडली से 10 दमकल गाड़ियां बुलाई गई। इन गाड़ियों ने 70 से ज्यादा फेरे लगाते हुए 16 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
- सुमित कुमार, उप दमकल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed