Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   huge consignment of drugs used for narcotics was caught on KMP in Sonipat, big action by HSNCB team

Sonipat: केएमपी पर भारी मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं की खेप पकड़ी, HSNCB टीम की बड़ी कार्रवाई

Thu, 08 Aug 2024 11:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

कंटेनर के अंदर 384 गत्ता पेटियां मिली। इनमें भारी मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं कफ सिरप बरामद हुए। बरामद हुई प्रत्येक गत्ता पेटी में 100 शीशी मिली। ड्रग विभाग से मुंशी राम को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि बरामद दवा की सभी शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती हैं।

विज्ञापन
huge consignment of drugs used for narcotics was caught on KMP in Sonipat, big action by HSNCB team
पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर गांव बढ़मलिक के पास से हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम में नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी है। पुलिस ने दवाओं से भरे  कंटेनर को लावारिस हालत में पकड़ा है। उसके अंदर 76.80 लाख रुपये कीमत की नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामले में झज्जर के गांव गोच्छी के जितेंद्र व बेरी के सुधीर को नामजद किया है।

विज्ञापन


एचएसएनसीबी, रोहतक की टीम में नियुक्त जयबीर सिंह के राई थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात टीम के साथ  बीसवां मील के पास मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाओं से भरा कंटेनर लावारिस हालत में गांव बढ़ मलिक के पास केएमपी पर खड़ा है। जानकारी मिली कि कंटेनर सुधीर और जितेंद्र का है। दोनों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए गए। सूचना के बाद अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया और टीम मौके पर पहुंची तो वहां कंटेनर खड़ा दिखाई दिया। उसमें कोई चालक नहीं था।
विज्ञापन


कंटेनर में नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवा होने क आशंका के चलते एसीपी क्राइम ब्रांच राजपाल सिंह को दी और मौके पर बुलाया। उनकी व फोटोग्राफर की मौजूदगी में कंटेनर को खोला गया तो उसके अंदर से प्लास्टिक के 200 बोरे बरामद हुए। जांच करने पर उनके डायरेक्टर पान मसाला के पैकेट व अन्य सामान के कार्टून मिले। कंटेनर के अंदर 384 गत्ता पेटियां मिली। इनमें भारी मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं कफ सिरप बरामद हुए। बरामद हुई प्रत्येक गत्ता पेटी में 100 शीशी मिली। ड्रग विभाग से मुंशी राम को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि बरामद दवा की सभी शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले केजीपी पर पकड़ी गई थी 13 किलो 800 ग्राम चरस  
पुलिस ने एक दिन पहले ही केजीपी पर 13 किलो 890 ग्राम चरस सहित तस्कर को गिरफ्तार किया था। आरोपी गांव भावड़ का रहने वाला बिजेंद्र था। आरोपी कार में 28 पैकेट में चरस लेकर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed