फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSVP to provide sewerage and drinking water facilities in Sectors 13-14.

Sonipat News: सेक्टर 13-14 में सीवर व पेयजल व्यवस्था करेगा एचएसवीपी

Tue, 25 Aug 2026 05:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
HSVP to provide sewerage and drinking water facilities in Sectors 13-14.
फोटो - सेक्टर 13, जहां सीवर व पेयजल पाइप लाइनें दबाई जानी हैं। संवाद
अनूप जाटयाण
विज्ञापन

गोहाना। शहर में विकसित किए जा रहे नए सेक्टर 13 और 14 में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों सेक्टरों में सीवर और पेयजल व्यवस्था को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रोजेक्ट पर विभाग करीब 12.28 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एचएसवीपी अधिकारियों ने प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
शहर में वर्तमान में केवल एक ही सेक्टर विकसित है। गोहाना के डेवलपमेंट प्लान के तहत 810 हेक्टेयर में नए 12 रिहायशी सेक्टर विकसित किए जाने हैं। इसके लिए एचएसवीपी ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इनमें सेक्टर चार, छह, सात, नौं, दस, 12, 13, 13ए, 14, 16, 18 व 19 शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण में एचएसवीपी ने सेक्टर 13 और 14 में सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार दोंनो ही सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइनें दबाई जानी हैं। इसके साथ ही पानी निकासी के लिए सीवर लाइनें दबाई जाएंगी। सीवर लाइनों के पानी को एसटीपी में ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 13 और 14 में पेयजल की आपूर्ति जलापूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। इसके लिए सेक्टरों की पेयजल पाइप लाइन को खरखोदा रोड पर स्थित जलघर के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं घरों और अन्य संस्थानों से निकलने वाले पानी को सीवर लाइनों से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार किया जाएगा। एसटीपी में सीवर के पानी का उपचार करने के बाद उसका प्रयोग कृषि कार्यों के लिए किया जाएगा।
एचएसवीपी अधिकारियों ने दोनों सेक्टरों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट अलग-अलग रखा है। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर 13 व 14 में सीवर लाइनें दबाने पर 5.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर 6.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों ही प्रोजेक्ट में एजेंसी द्वारा पांच वर्षों तक लाइनों की मरम्मत भी करवाई जाएगी।

वर्जन
गोहाना में सेक्टर 13 और 14 में पेयजल और सीवर लाइन दबाई जानी हैं। इस प्रोजेक्ट पर 12.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य एजेंसी को आवंटित करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-अजीत सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed