फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HRTC bus accident in Haryana 11 injured in road accident

HRTC बस हरियाणा में हुई हादसे का शिकार: 11 लोग हुए घायल, दिल्ली जा रही थी बस

Tue, 19 Aug 2025 06:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 06:21 PM IST
सार

जयसिंहपुर डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब बस बहालगढ़ के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
HRTC bus accident in Haryana 11 injured in road accident
हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस आगे ट्रक में जा टकराई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में चालक-परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए। जिनमें एक माह का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल परिचालक व बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पालमपुर से दिल्ली जा रही थी बस 

हिमाचल के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब बस बहालगढ़ के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सके और बस ट्रक में जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


हादसे में बस परिचालक संजीव और मूलरूप से बिहार निवासी एक माह का बच्चा कृष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं बस चालक सुरेंद्र, यात्री बिहार निवासी सोनी, चौधरी जोली सिंह, कुलदीप व सुनील व अन्य लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटिल सुनील ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। तब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में फिर खाकी हुई दागदार:  हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed