{"_id":"6a99dbb02396468c5a02449a","slug":"horrific-accident-on-kmp-five-workers-killed-seven-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159893-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी पर भीषण हादसा, पांच श्रमिकों की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी पर भीषण हादसा, पांच श्रमिकों की मौत, सात घायल
विज्ञापन
पीलीभीत से झज्जर बाजरा काटने जा रहे थे श्रमिक, पिपली टोल के पास ट्रक से टकराई ईको
- हादसे में ईको गाड़ी का अगल हिस्सा बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल प्लाजा के आगे गोपालपुर गांव के पास ईको गाड़ी और ट्रक की टक्कर में पांच श्रमिकों की मौत हो गई। वीरवार सुबह हुए हादसे में सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक श्रमिक का शव करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा।
घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से आठ को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बडेपुर गांव के 10 श्रमिक ठेकेदार खुशीलाल के साथ बुधवार शाम करीब सात बजे ईको से झज्जर के बेरी गांव के लिए निकले थे। उन्हें वहां बाजरा कटाई का काम करना था। ईको को पीलीभीत के सुजनी गांव निवासी मोहम्मद आरिफ चला रहे थे।
वीरवार सुबह करीब सवा पांच बजे ईको गोपालपुर के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि केएमपी पर एक ट्रक पहले से खराब हालत में खड़ा था। उसे देखकर ईको से आगे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही ईको का चालक संभल नहीं पाया और वह ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद आगे वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एक का शव गाड़ी में पड़ा, अस्पताल पहुंचते ही दो की मौत, उपचार के दौरान दो ने दम तोड़ा
हादसे के बाद घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने ईको चालक मोहम्मद आरिफ और अग्रवाल वर्मा को मृत घोषित कर दिया। रामनरेश का शव गाड़ी में फंसा था, जिसे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर बाहर निकाला गया।
ठेकेदार खुशीलाल के बेटे सुशील उर्फ छोटू की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में विवेक, हरिप्रकाश, फतीलाल, महेंद्रपाल, संजीव, प्रमोद, नेवाराम और खुशीलाल को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान नेवाराम ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के पहुंचने का इंतजार
पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजन या घायल के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मौके से फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
केएमपी पर गोपालपुर के हादसे में पांच लोगों की जान चली गई सात अन्य घायल है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजन या घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
जोगिंदर शर्मा, एसीपी, सोनीपत